helpforallfoundation01@gmail.com +91 9424289989 Rewa mp, India

अच्छी खबर साथियों

अच्छी खबर साथियों
बताना चाहेंगे कि छत्तीसगढ़ सहायक चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी को पत्र लिखा गया था कि डॉ रविंद्र नायक नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवा देते हुए जो शहीद हुए थे उनके परिवार को अभी तक कोई भी आर्थिक सहायता नहीं मिली है जिसका असर यह हुआ है कि तत्काल शासन ने 50000 के अनुग्रह राशि उनके के खाते में भेजी है

साथ ही बताना चाहेंगे कि अध्यक्ष महोदय के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के osd एवं बस्तर के सीएमएचओ से बात की है जिससे कि उनके परिवार को किसी भी तकलीफ एवं समस्या का सामना न करना पड़े शासकीय जो भी सहायता मिलती है उसके संबंध में आगे भी संगठन सदैव उनके परिवार के साथ है एवं प्रदेश अध्यक्ष का मानवीय दृष्टिकोण भी बहुत अच्छा है और सदैव उनके सहयोग के लिए संगठन और अध्यक्ष खड़े रहेंगे

लेकिन बताना चाहेंगे कि डॉ रविंद्र नायक ने छत्तीसगढ़ सहायक अधिकारी  संघ के सदस्य नहीं ली थी अर्थात संघ के सदस्य नहीं थे

किंतु उनकी दुखद मृत्यु के बाद इस शब्द का कोई औचित्य नहीं रह जाता कि वह सदस्य थे या  नहीं थे
सनघठन की एक मानवीय सहायता हमेशा बनती है उसी सहायता के परिपेक्ष में संगठन सामने आया और संगठन सामने इसलिए आए क्योंकि उनके परिवार ने संगठन से संपर्क किया अपनी तकलीफ को बताया और संगठन आगे बढ़कर सहयोग किया और आप सबसे भी अनुरोध किया कि आप सब लोग भी कुछ-कुछ अपने स्तर से आर्थिक सहायता करें
संगठन में हर तरह तरह प्रयास किया है राज्य स्तर पर भी डायरेक्टर महोदय से संपर्क किया गया है और हमारे RMA के जो OSDहै प्रेम वर्मा सर से भी संपर्क किया गया है उन्होंने भी विश्वास दिलाया है जो भी स्टेट लेवल में या जिला लेवल में जो भी समस्याएं आएगी उसको त्वरित निराकरण किया जा जाएगा

इसलिए आप सभी साथियों से सादर अनुरोध है कि जो संघ के सदस्य नहीं है प्लीज कृपा करके सदस्यता जरूर लें यह संघ हम सब का है हम सबके बेहतरी एवं सहयोग के लिए बनाया गया है

🙏🙏🙏
कार्यालय
छ ग सहायक चिकित्सा अधिकारी संघ
वार्ड 19 गुजरातीपारा महासमुंद छ ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *